नई दिल्ली, अप्रैल 17 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। चांदनी चौक के सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने अपने लोकसभा क्षेत्र के समग्र विकास के उद्देश्य से एक नई पहल 'चलो शहर बनाएं की शुरुआत की। इस अभियान के तहत सांसद क्षेत्र के व्यापारियों और निवासियों से सीधा संवाद कर क्षेत्र की समस्याओं को समझने और उनका समाधान निकालने की दिशा में काम करेंगे। अभियान के प्रथम चरण की शुरुआत शुक्रवार शाम मालवीय स्मृति भवन, आईटीओ में एक बैठक से होगी, जिसमें चांदनी चौक, चावड़ी बाजार, खारी बावली, नया बाजार, सदर बाजार, कश्मीरी गेट और दरियागंज जैसे प्रमुख बाजार क्षेत्रों के व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस बैठक में व्यापारिक समस्याओं, बुनियादी सुविधाओं की कमी और क्षेत्रीय विकास पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। सांसद ने बताया कि पहले चरण में पुरानी दिल्ली के व्यापारियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.