लखनऊ, मई 9 -- लखनऊ नगर निगम द्वारा शुक्रवार को शहर के चार जोनों में अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत सैकड़ों अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए और भारी मात्रा में सामान जब्त किया गया। कार्रवाई जोन 3, 4, 6 और 7 में जोनल अधिकारियों की निगरानी में की गई। जोन-4 में जोनल अधिकारी संजय यादव के नेतृत्व में कमता चौराहा, अवध स्टेशन और चंदन हॉस्पिटल के आसपास से अतिक्रमण हटाया गया। अभियान के दौरान 2 ठेले, 2 सिलेंडर, एक काउंटर और सड़क पर पड़ा लावारिस सामान जब्त किया गया। जोनल अधिकारी मनोज यादव की अगुवाई में जोन-6 के सीतापुर बाईपास क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान 30 ठेले, 20 अस्थायी दुकानें, 4 छाते, 3 टायर, 7 तराजू, 4 ठेले और 10 कैरेट जब्त किए गए। अतिक्रमणकारियों से 2200 का जुर्माना वसूला गया और उन्हें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.