कोडरमा, फरवरी 6 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती उग्रवाद प्रभावित कोठियार पंचायत अंतर्गत एक बड़ी घटना सामने आई है। पचाने जाने वाली मुख्य सड़क पर हदहदवा गांव के समीप नदी के पास एक चलती मोटरसाइकिल में अचानक आग लग गई, जिससे वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गया। इस घटना में चालक का मोबाइल फोन भी आग की चपेट में आकर नष्ट हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल लालू यादव (उम्र 23 वर्ष) के नाम पर निबंधित है। नेरोताड़ निवासी ननका भूला, जो सपही में कार्यरत है, लालू यादव से मोटरसाइकिल मांगकर अपने घर गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...