सहारनपुर, फरवरी 2 -- थाना क्षेत्र में चलती मैजिक में महिला के सोना-चांदी व नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मैजिक चालक को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम बेग्गी रुस्तम निवासी शबनम पत्नी अब्दुल वाजिद ने पुलिस को बताया कि वह अपनी माता खतीजन के साथ सहारनपुर से मैजिक वाहन संख्या यूपी 11 टी 4647 से गंगोह आ रही थी। उनका बैग, जिसमें सात ग्राम सोने के जेवर, 500 ग्राम चांदी के जेवर और 4500 रुपये नकद कपड़ों में लिपटे हुए थे, आरोप है कि मैजिक चालक रहमान पुत्र नामालूम ने भीड़ का हवाला देकर उनकी मर्जी के खिलाफ वाहन की छत पर रखवा दिया। आरोप है कि यात्रा के दौरान चालक रहमान बार-बार संदिग्ध हालात में मैजिक की छत पर चढ़ता-उतरता रहा। गंगोह पहुंचकर जब पीड़िता अपने घर पहुंची तो बैग से जेवरात और नकदी ग...