गुमला, मई 31 -- गुमला। सदर थाना क्षेत्र के पुग्गू खोपाटोली निवासी डहरू उरांव (65) और उनके बेटे पिलई उरांव (19) शुक्रवार को एक सड़क हादसे में घायल हो गए। दोनों पिता-पुत्र बाइक से गुमला शहर से अपने घर लौट रहे थे। तभी संत इग्नासियुस स्कूल के समीप अचानक एक सेमर पेड़ की बड़ी डाली चलती बाइक पर गिर पड़ी। जिससे वे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल गुमला सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायल डहरू उरांव ने बताया कि वे किसी काम से बेटे के साथ गुमला आए थे और वापस लौटते समय यह हादसा हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.