मोतिहारी, फरवरी 11 -- पीपराकोठी। एनएच पर चलती बस प्रसव कक्ष बन गया। पीपराकोठी पुलिस की सूझबूझ से मां-बच्चे की जान बची। सिलीगुड़ी से आ रही एक बस में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक महिला ने यात्रा के दौरान ही बच्चे को जन्म दे दिया। सूचना मिलते ही पीपराकोठी थाना पुलिस सक्रिय हो गई और तत्परता दिखाते हुए जच्चा-बच्चा को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र की एक गर्भवती महिला सिलीगुड़ी से अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान पीपराकोठी के समीप बस में ही उन्हें प्रसव पीड़ा शुरू हो गई और बच्चे को जन्म दे दिया। घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार के निर्देश पर एएसआई चंदन कुमार तत्काल एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने जच्चा और नवजात शिशु को सुरक्षित एम्बुलेंस से सदर अस्पताल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.