देवरिया, जनवरी 28 -- सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। भटनी-वाराणसी रेल खण्ड पर कोतवाली क्षेत्र के हिछौरा गांव के समीप चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में एक वृद्ध अचानक रेलवे ट्रैक पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। गनीमत रही कि ट्रेन की रफ्तार धीमी होने के कारण उनकी जान बच गई, लेकिन हादसे में उनका दायां पैर फ्रैक्चर हो गया। भटनी-वाराणसी रेल खण्ड पर कोतवाली क्षेत्र के हिछौरा गांव स्थित पानी की टंकी के सामने मंगलवार की सुबह एक 55 वर्षीय वृद्ध चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास कर रहे थे, तभी संतुलन बिगड़ने से वे नीचे गिर पड़े। रेलवे ट्रैक पर लगे लोहे से टकराने के कारण उनका दायां पैर फैक्चर हो गया और वे अचेत हो गए। घटना देख आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल वृद्ध को ट्रैक से हटाकर इसकी सूचना पीआरबी 112 को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें...