खेकड़ा (शामली) संवाददाता, मई 14 -- दिल्ली-शामली रेल मार्ग पर चलती ट्रेन में यात्रियों के बीच संघर्ष हो गया। एक यात्री को चलती ट्रेन से बाहर फेंक दिया गया, जबकि दस से ज्यादा यात्रियों को पीटकर घायल कर दिया गया। ट्रेन से फेंके गए यात्री को गंभीर हालत में दिल्ली में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने में जुटी है। दिल्ली-शामली रेल मार्ग व्यस्त मार्ग है। सुबह और शाम के समय इस मार्ग की यात्री ट्रेनों में ज्यादातर नौकरी पेशा लोग सफर करते हैं। इनमें बागपत जनपद के अलावा शामली और सहारनपुर जनपद के भी यात्री होते हैं। सुबह के समय ये सभी ट्रेनों से दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद आदि शहरों में नौकरी पर जाते हैं। शाम के समय वहां से वापस लौटते हैं। मंगलवार की देर शाम शामली जिले के नौकरी पेशा यात्री ट्रेन से वापस लौट रहे थे। इसी बीच शाहदरा से ट्रेन म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.