जमशेदपुर, मार्च 25 -- एर्नाकुलम एक्सप्रेस में बेडरोल कर्मचारी को चलती ट्रेन से फेंकने का प्रयास किया गया। इससे पहले उसके साथ पेंट्रीकार मैनेजर ने मारपीट की। घटना ओडिशा के संबलपुर स्टेशन के पास ट्रेन के टाटानगर आने के दौरान सोमवार सुबह घटी। पेंट्रीकार मैनेजर मुगलसराय निवासी अभय जायसवाल ने बेडरोल कर्मचारी आसनसोल के विकास वर्मन पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाया था। विकास को बचाने का प्रयास करने पर अभय ने औरंगाबाद के अभिषेक कुमार से भी मारपीट की और उसका मोबाइल तोड़ दिया। मारपीट की आक्रोशित बेडरोल कर्मचारियों ने इसकी जानकारी चक्रधरपुर मंडल कंट्रोल रूम को दी। इसके बाद झारसुगुड़ा स्टेशन पर आरपीएफ के जवान को सर्तक कर दिया। इसकी भनक लगते ही अभय झारसुगुड़ा आउटर में ट्रेन रुकने पर फरार हो गया। टाटानगर स्टेशन पर पेंट्रीकार मैनेजर के बिक्री के दो लाख से ज्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.