चित्रकूट, फरवरी 13 -- चित्रकूट। संवाददाता मुख्यालय कर्वी स्थित रेलवे स्टेशन में चलती ट्रेन में चढ़ते समय नीचे गिरे मामा-भांजे की जीआरपी ने किसी तरह जान बचा ली। बताते हैं कि कौशांबी जिले के रायपुर गांव के रहने वाले सुनंदन पटेल को पानीपत जाना था। इसके लिए वह अपने भांजे मोहित पटेल के साथ ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन पहुंचे थे। अचानक ट्रेन के चलते ही चढ़ते समय सुनंदन का पैर फिसलने से वह ट्रेन के नीचे जाने लगा। तभी उसे बचाने के लिए भांजे मोहित ने पकड़ा। लेकिन वह भी ट्रेन के नीचे पहुंचने लगा। इसी दौरान जीआरपी सिपाही की नजर पड़ी तो उसने दौड़ लगाई और दोनों को ट्रैक से निकालकर जान बचाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...