प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 24 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। मां बेल्हादेवी धाम स्टेशन पर सोमवार को भोर में इंटरसिटी ट्रेन में चढ़ने के दौरान गिरकर कानपुर के यात्री की जान चली गई। साथ मौजूद लोग पोस्टमॉर्टम कराए बिना शव लेकर चले गए। कानपुर के चमनगंज निवासी 48 वर्षीय अब्दुल्लाह रविवार को प्रतापगढ़ आया था। सोमवार को भोर रेलवे स्टेशन पर ही उसने सहरी की। पानी लेने के दौरान ट्रेन चल दी। वह दौड़कर ट्रेन पर चढ़ने लगा लेकिन फिसलकर गिर गया। इससे उसके दोनों कंधे पर गंभीर चोटें आईं। साथ मौजूद लोग मेडिकल कॉलेज ले गए। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। साथ मौजूद लोग बिना पोस्टमार्टम कराए शव लेकर चले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.