बिहारशरीफ, फरवरी 11 -- नालंदा रेलवे स्टेशन पर हुआ हादसा, दवा लाने जा रही थी महिला नालंदा, निज संवाददाता। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर बुधवार की सुबह चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान महिला फिसलकर पटरी पर गिर गयी। उसका सिर, धड़ से अलग हो गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। महिला की पहचान बेन थाना क्षेत्र के सिद्धी बिगहा गांव निवासी कपिन्द्र पाल की 41 वर्षीया पत्नी सुजाता देवी के रूप में की गयी है। महिला दवा लाने के लिए जा रही थी। पति ने बताया कि वह थाइराइड की मरीज थी। अपनी दवा लेने के लिए बख्तियारपुर जा रही थी। स्टेशन मास्टर रिजवान ने बताया कि सुब में फास्ट मेमू ट्रेन में यात्रियों की भारी भीड़ थी। ट्रेन जैसे ही खुली, महिला उसपर चढ़ने की कोशिश करने लगी। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह ट्रेन व प्लेटफार्म के बीच गिर गयी और ट्रेन की चपेट में आ गयी। ट...