सहारनपुर, अक्टूबर 4 -- सहारनपुर। रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय एक कारोबारी का पैर फिसल गया, जिससे उसकी दोनों पैर कट गए और मौत हो गई। जीआरपी कारोबारी को जिला अस्पताल लेकर पहुंची थी, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद कारोबारी को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। घटना प्लेटफार्म नंबर छह पर हुई है। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम लिए भेजा है। घटना शनिवार की है। ट्रेन अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय पर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर छह पर पहुंची। रेलवे स्टेशन पर खड़े नुमाइशकैंप निवासी रमेश खेड़ा (66) ने ट्रेन में चढ़ने की कोशिश की। इसी दौरान ट्रेन चलने लगी। सामान ज्यादा होने की वजह से कारोबारी का पैर फिसल गया। ट्रेन की चपेट में आकर दोनों पैर कट गए। प्लेटफार्म पर वेंडर और अन्य स्टाफ की नजर पड़ी तो उन्होंने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.