कौशाम्बी, सितम्बर 13 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद। पिपरी थाने के कसेंदा गांव के समीप शुक्रवार शाम बाइक सवार महिला के साथ युवक ने चलती गाड़ी पर छेड़खानी कर दिया। महिला ने बताया कि वह पति के साथ बाइक से प्रयागराज से घर लौट रही थी। इसी दौरान बाइक के पीछे चल रहे चरवा थाने के बरोलहा गांव निवासी रंजीत यादव पुत्र जगदीश यादव ने उसके साथ छेड़खानी कर दी। महिला के विरोध करने पर वह गाली गलौच करने लगा। महिला की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...