कानपुर, फरवरी 12 -- कानपुर दक्षिण। नौबस्ता थाने के पास बुधवार को एक सीएनजी आटो में आग लग गई। घटना के बाद चालक समेत आगे पीछे बैठी सवारियों ने कूदकर अपनी जान बचाई। नौबस्ता थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि एक सीएनजी आटो नौबस्ता से यशोदा नगर सवारियां लेकर जा रहा था। इस दौरान उसमें आग लग गई। इस पर चालक ने आटो रोक दी। फिर चालक समेत सभी सवारियां तेजी से नीचे उतरीं, घटना में आटो पूरी तरह से जलकर खाक हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...