हजारीबाग, फरवरी 1 -- चलकुशा, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत युवा अंबेडकर क्लब चलकुशा में संत शिरोमणि रविदास जी की 649वीं जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। संत रविदास जयंती कार्यक्रम का संचालन अशोक दास ने किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिप सदस्य सविता सिंह, मुखिया संघ अध्यक्ष आलोक सिंह शामिल हुए। संत रविदास दास जी की तस्वीर पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम में जिप सदस्य सविता सिंह ने कही कि संत रविदास जी संतो के संत थे संत रविदास जी को शिरोमणि की संज्ञा दी गई। मौके पर पसंस प्रतिनिधि उमेश साव,पूर्व मुखिया प्रतिनिधि लखन साव, सुदामा दास,भीगलाल दास,चंदन दास, संतोष भुइयां, किशोर पासवान, मुन्ना दास, रंजीत दास, धर्मेंद्र दास, मुकेश दास, शीबा दास एवं काफी संख्या में महिला एवं पुरुष शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...