हजारीबाग, जनवरी 31 -- चलकुशा प्रतिनिधि चलकुशा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चटकरी जंगल में अवैध महुआ शराब के दो भट्टिओं को चलकुशा थाना प्रभारी सूर्यकांत कुमार के नेतृत्व में चटकरी जंगल में छापामारी अभियान चलाकर अवैध रूप से बना रहे शराब के भट्टिओं दो को नष्ट किया। अभियान के दौरान चलकुशा पुलिस जवानों ने चटकरी जंगल में संचालित अवैध शराब की भट्ठियों को ध्वस्त करते हुए। आठ क्विंटल जावा महुआ को नष्ट कर दिया। वही शराब में प्रयुक्त होने वाले कई औजारे और प्लास्टिक डरम को तहस नस करते हुए आग के हवाले कर दिया। चलकुशा थाना प्रभारी सूर्यकांत कुमार ने बताया की चलकुशा थाना क्षेत्र के चटकरी जंगल में बड़े पैमाने पर अवैध महुआ जावा की शराब बनाया जा रहा था। जिसकी सूचना चलकुशा पुलिस को मिला की चटकरी जंगल में अवैध रूप से शराब बनाया जा रहा। जिसके बाद चलकुशा पुलिस क...