हजारीबाग, मई 5 -- चलकुशा, प्रतिनिधि। चलकुशा थाना क्षेत्र अंतर्गत रागडीह के समीप ट्रैक्टर और टेंपू की भिड़त में पति पत्नी की मौत हो गयी। इसके विरोध में लोगों ने बरकट्ठा- चलकुशा मार्ग को जाम कर दिया। शुक्रवार को सात लोग घायल हो गए थे। इनमें अब तक दो लोगों की मौत हो गई। विदित हो कि शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रैक्टर और टेंपू के बीच जोरदार टक्कर मार हुई थी। इस बीच टेंपू में सवार एक ही परिवार के सात सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जैनुल मियां की अस्पताल में मौत हो गयी। इसकी पुष्टि डॉक्टरो ने की। साथ ही उसकी पत्नी जकीरा खातून को चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति देखते हुए सदर रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इससे गुस्साए परिजनों ने बरकट्ठा - चलकुशा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। घटना की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.