बोकारो, फरवरी 9 -- खेतको, प्रतिनिधि। पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत चलकरी उत्तरी पंचायत के नहर के समीप बनी इंटेकवेल पम्प हाउस में 30 एचपी का पानी मोटर पम्प बीते शनिवार की देर रात चोरी कर लिया गया। पम्प हाउस से पम्प ऑपरेटर जाफर अंसारी जब रविवार सुबह पम्प चालू करने गया तो देखा कि हाउस का दरवाजा का ताला टूटा हुआ है। वहीं अंदर घुसा तो देखा कि 30 एचपी का पम्प नहीं है। तब इसकी सूचना मुखिया अखिलेश्वर ठाकुर को दी। मुखिया पहुंचे। वहीं पेटरवार थाना को सूचित किया गया। पेटरवार थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा जवानों के साथ पहुंचे। पम्प ऑपरेटर से जानकारी लिया। बताया गया कि लगभग दस सालों से यह मोटर स्पेयर में रखा हुआ था। दो पम्प मोटर चालू स्थिति में है। 30 एचपी वाला मोटर स्पेयर में रखा हुआ था। कभी भी दो में एक मोटर खराब होने से इसको चालू किया जाता इसलिए रखे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.