धनबाद, जनवरी 2 -- धनबाद, वरीय संवाददाता नववर्ष के पहले दिन गुरुवार को संत एंथोनी चर्च में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों की संख्या में ईसाई समुदाय के धर्मावलंबियों ने भाग लेकर नए वर्ष की शुरुआत प्रार्थना एवं प्रार्थना गीतों से की। शिलांग से आए फादर सुनील बारला ने अपने उपदेश में कहा कि आज वर्ष का पहला दिन अर्थात एक जनवरी है, जब हम एक साथ इतनी संख्या में एकत्रित होकर पिता ईश्वर को धन्यवाद देने के साथ-साथ उनसे यह फरियाद करते हैं कि आज के दिन से लेकर आगे आने वाले प्रत्येक दिनों में प्रभु यीशु हमारे साथ रहें, हमारी अगुवाई करें और हमारी रक्षा रखवाली करें। मसीहियों को बताया कि धन्यवाद देने का काम किसी एक दिन का नहीं है बल्कि यह प्रतिदिन और निरंतर करने का है। हमें चाहिए कि हम सुख हो या दुख हो पिता ईश्वर पर अपना भरोसा बनाए रख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.