मेरठ, अप्रैल 21 -- मेरठ। शहरभर के चर्च में रविवार ईस्टर संडे मनाया गया। सुबह से ही प्रभु यीशु की आराधना का क्रम चला। श्रद्धालुओं ने प्रार्थना कर खुशी के गीत गाए। एक दूसरे को ईस्टर संडे की बधाई दी। गरिजाघरों में पवित्र मिस्सा बलिदान अर्पित किया गया। ईस्टर के दिन को ईसाई समाज के लोग जीवन, आशा और विजय का प्रतीक मानते हैं। चर्च में प्रभु यीशु मसीह के जी उठने के गीत गाए। लालकुर्ती स्थित सेंट जोजफ चर्च में ईस्टर से पहले शनिवार रात शांत रविवार मनाया गया। रविवार सुबह सात बजे बजे फादर जान चिमन ने ईस्टर संडे पर चर्च में प्रार्थना कराई। सुबह साढ़े आठ बजे फादर रोबिन और फादर राय ने प्रार्थना कराई। प्रभु यीशु के पुनरुत्थान की याद में भजन गाए और उपदेश दिए। फादर जान चिमन ने बताया कि ईस्टर के दिन ईसाइयों को प्रभु यीशु मसीह के पुनरुत्थान की खुशी मनाने का अ...