नई दिल्ली, अगस्त 7 -- यूपी के कानपुर में पुलिस ने ऑपरेशन महाकाल लंच होते ही पहली बड़ी कार्रवाई की है। शहर के चर्चित वकील अखिलेश दुबे को पुलिस ने 'ऑपरेशन महाकाल' के तहत बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। भाजपा नेता रवि सतीजा ने बुधवार दोपहर 3:02 बजे अखिलेश दुबे पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें आरोप है कि अखिलेश ने रवि पर पॉक्सो की झूठी एफआईआर दर्ज कराई। धमकी देकर 50 लाख रुपये रंगदारी मांगी। इसके बाद ही पुलिस ने साकेत नगर निवासी अखिलेश दुबे को पकड़ कर पूछताछ की और रात में गिरफ्तार कर लिया। अखिलेश के साथी लवी मिश्रा को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस गुरुवार को दोनों को कोर्ट में पेश करेगी। बाकी नामजद व अज्ञात आरोपितों के अलावा अखिलेश व साथियों के मददगारों, गुर्गों को तलाश कर रही है। सूत्रों का कहना है कि बहुत जल्द ऐसे लोगों की भी गिरफ्तारी हो सकती है...