बांका, अगस्त 31 -- बेलहर(बांका), निज प्रतिनिधि। बेलहर थाना क्षेत्र के चरैया गांव में शनिवार दोपहर बाद बारिश के दौरान वज्रपात से अनिल सिंह की 12 वर्षीय पुत्री गायत्री कुमारी की मौत हो गई। जिससे घर परिवार और गांव में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया की गायत्री कुमारी बहियार में मवेशी चरा रही थी। इसी दौरान बारिश शुरू हो गई और बज्रपात से गायत्री की मौके पर मौत हो गई। थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद ने बताया की मृतका के शव को कल पोस्टमार्टम में भेजा जाएगा। गायत्री की मौत से पिता अनिल सिंह और माता सजानिया देवी का रो रोकर बुरा हाल है। गायत्री दो भाई और तीन बहन थी। अनिल सिंह के दरवाजे पर ग्रामीणों की भिड़ जुट गई। ग्रामीणों ने अनिल सिंह और उसके परिवार के लोगों को ढाढस बंधाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...