बिहारशरीफ, जनवरी 4 -- चरित्र निर्माण व व्यक्तित्व के समग्र विकास से खुलेगी विकसित भारत की नई राह नई शिक्षा नीति से युवा बनेंगे हुनरमंद, निखरेगा व्यक्तित्व गुजरात में राष्ट्रीय शैक्षिक कार्यशाला में नालंदा कॉलेज के डॉ. मृत्युंजय शिक्षा नीति पर डाला प्रकाश फोटो : नालंदा कॉलेज : गुजरात के सूरत में आयोजित राष्ट्रीय शैक्षिक कार्यशाला में नालंदा कॉलेज के डॉ. मृत्युंजय कुमार। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। चरित्र निर्माण व व्यक्तित्व के समग्र विकास से ही विकसीत भारत की नई राह खुलेगी। इसमें नई शिक्षा नीति से युवा हुनरमंद बनेंगे। इससे उनके व्यक्तित्व में भी निखार आएगा। गुजरात के सूरत में 25 से 28 दिसंबर तक आयोजित राष्ट्रीय शैक्षिक कार्यशाला में नालंदा कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग के डॉ. मृत्युंजय कुमार ने कहा कि युवाओं को हुनरमंद बनाए बिना विकास को गति नह...