कौशाम्बी, मार्च 19 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद चरवा थाने के एक गांव की किशोरी के साथ दुष्कर्म कर उसका अश्लील वीडियो युवक ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जानकारी मिलने के बाद परिजनों के होश उड़ गए हैं। पीड़ित किशोरी के पिता ने मंगलवार को थाने जाकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। इलाके के एक गांव का युवक मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता है। उसके मुताबिक एक साल पहले उसकी 17 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी। इसी बीच पड़ोस का ही एक युवक घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया था। आरोप है कि वह अश्लील वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ पिछले एक साल से दुष्कर्म कर रहा है। आरोप है कि विरोध करने पर उसने सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो वायरल कर दिया। वायरल वीडियो की जानकारी मिलने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.