आरा, फरवरी 22 -- -शिव मंदिर स्थित जलाशय की हुई सफाई चरपोखरी, एक संवाददाता। प्रखंड के चरपोखरी गांव स्थित शिव मंदिर के समीप निरंकारी मिशन के सेवादारों की ओर से रविवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके तहत शिव मंदिर के समीप स्थित जलाशय की साफ-सफाई की गई। यह कार्यक्रम सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के आदेशानुसार प्रोजेक्ट अमृत के चौथे चरण के तहत निरंकारी मिशन के सेवादार व संत-महात्माओं ने बढ़ चढ़ कर किया। साफ-सफाई कार्यक्रम का उद्घाटन चरपोखरी थाने के एसआई सुशील कुमार, बीजेपी मंडल अध्यक्ष विकास कुमार विक्की, ब्रांच के मुखी शिवकुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से विधिवत फीता काट कर किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों ने झाड़ू लगा कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम के समापन पर सम्मिलित हुए अतिथियों ने मिशन की भूरी-भूरी प्रशंसा की और साथ ही निरंकारी सत्गुरु ...