आरा, फरवरी 6 -- -सेमरांव स्थित बनास नदी के छठ घाट से श्रद्धालुओं ने कलश में जलभरा -यज्ञ जलयात्रा से शुरू होकर 11 फरवरी को पूर्णाहुति के बाद समाप्त होगा चरपोखरी,एक संवाददाता। प्रखंड के सेमरांव में श्री लक्ष्मीप्रपन्न जीयर स्वामीजी महाराज के सानिध्य में हो रहे श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ सह संकट मोचन महावीर मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। जलभरी में महिला व पुरुष श्रद्धालुओं का जत्था यज्ञ स्थल से निकल शोभायात्रा में शामिल हुआ। श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच माथे पर कलश उठाया तो गगनभेदी जयघोष से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। जलभरी शोभायात्रा में श्रद्धालुओं की लंबी कतार काफी मनोहारी दृश्य प्रस्तुत कर रहा था। शोभायात्रा में सबसे आगे घोड़े, हाथी, ऊंट चल रहे थे। लाल- पीले परिधान में कलश लिए महिलाओं व युवक, युवतियों का स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.