महोबा, जनवरी 16 -- महोबा, संवाददाता। चरखारी बाईपास मार्ग में जाम की समस्या से लोगों को निजात मिलेगी। 13 करोड़ 33 लाख रुपये की लागत से चरखारी बाईपास में परमानंद तिराहा से झलकारी बाई तिराहा तक फोर लेन सड़क का निर्माण होगा। सदर विधायक ने भूमि पूजन कराया। कहा कि सड़क चौड़ीकरण से लोगों को राहत मिलेगी। नगर में चरखारी बाईपास में सड़क किनारे पटरी पर अतिक्रमण से जाम की समस्या से लोग लंबे समय से जूझ रहे है। गुरुवार को सदर विधायक पंडित राकेश गोस्वमी ने सड़क चौड़ीकरण के लिए भूमि पूजन कराया। विधायक ने कहा कि सरकार के प्रयास से जिले का विकास हो रहा है। बाईपास सड़क चौड़ीकरण से जाम की समस्या से लोगों को निजात मिलेगी। 24 मीटर चौड़ी सड़क में डिवाइडर का निर्माण कराया जाएगा। विधायक ने चौड़ीकरण के कार्य का शिलान्यास किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष मोहन लाल कुशवाहा, अपर...