लखनऊ, जुलाई 29 -- टूड़ियागंज स्थित राजकीय आयुर्वेद कॉलेज एवं अस्पताल में महर्षि चरक जयंती मनाई गई। आयुर्वेद के महर्षि चरक नागवंश के अवतार माने जाते थे। उनका जन्म आज के दिन ही हुआ था। इस मौके पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दिनेश कुमार मौर्य ने परिसर में बने सभागार का नामकरण महर्षि चरक सभागार रखा। उद्घाटन पर महर्षि चरक के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन किया गया। छात्रों ने एक क्विज प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। अस्पताल प्रभारी डॉ. धर्मेंद्र ने बताया कि चरक संहिता का पाठ पारायण छात्रों ने किया। साथ ही परिसर में विशाल रंगोली बनाई। प्राचार्य डॉ. दिनेश ने कहा कि महर्षि चरक द्वारा बताए हुए चिकित्सा सूत्र जो कि चरक संहिता में संकलित हैं। वह आज के युग में भी प्रासंगिक हैं, जिनका उपयोग कर स्वस्थ व्यक्ति अपने स्वास्थ्य को संरक्षित कर सकता है। अस्वस...