बदायूं, मई 30 -- मुख्यमंत्री के आदेश पर प्रदेश के आकाक्षांत्मक ब्लाकों में सरकारी योजनाओं की स्थिति जानने के लिए तीन दिवसीय स्थलीय निरीक्षण लगाया गया है। इसके लिए शासन स्तर से विशेष सचिव स्तर के अधिकारी नामित किये गये हैं। जिनके द्वारा शुक्रवार 30 मई से तीन दिन तक निरीक्षण किया जायेगा और उसकी रिपोर्ट शासन को दी जायेगी। जानकारी के मुताबिक यह अधिकारी 50 बिंदुओं पर रिपोर्ट तैयार करेंगे। प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने आदेश जारी कर नोडल अधिकारियों को नामित करते हुए आकाक्षांत्मक ब्लाकों में परिलक्षित परिवर्तनों के भौतिक निरीक्षण को विशेष सचिव स्तर के अधिकारियों का स्थलीय निरीक्षण लगाया है। जिसमें जनपद के छह ब्लाक आकाक्षांत्मक ब्लाकों में हैं। इसमें ब्लाक अंबियापुर में राजेंद्र सिंह द्वितीय विशेष सचिव समाज कल्याण विभाग, आसफपुर राहुल सिंह विशेष सचिव स...