बागपत, मई 12 -- दाहा। चौधरी फेरू सिंह कुश्ती एकेडमी दाहा में अंडर-15 व अंडर-23 जिला स्तरीय ट्रायल प्रतियोगिता हुई। जिसमे महिला एवं पुरुष वर्ग के पहलवानों ने अपने अपने वजन की कुश्ती में दांवपेच लडा कुश्ती जीती। चौधरी फेरू सिंह कुश्ती एकेडमी दाहा में रविवार को हुई जिला स्तरीय ट्रायल प्रतियोगिता में पहलवानों ने एक दूसरे के खिलाफ जमकर दांवपेच आजमाए। ट्रायल प्रतियोगिता में अंडर -23 फ्री स्टाइल पुरुष वर्ग के 125 किलो भार वर्ग में अक्षय राणा,97 किलो विशाल दांगी, 92 किलो विशाल पंवार,86 किलो लोकेश,79 किलो सौरव,74 किलो में राजन तोमर, 70 किलो में हर्ष तोमर, 61 किलो में कीर्ति कुमार, 57 किलो में हिमांशु पंवार ने कुश्ती जीती। वहीं ग्रीको रोमन में 130 किलो में उत्तम राणा,97 किलो में रजत तोमर, 87 किलो में ऋतिक, 82 किलो में विक्षित, 77 किलो में सौरव राणा...