बिहारशरीफ, अगस्त 29 -- चम्मच दौड़ में मुन्नू और शिवानी ने मारी बाजी वाद विवाद प्रतियोगिता में लक्ष्मण और अपराजिता रहीं अव्वल नव नालंदा महाविहार में राष्ट्रीय खेल दिवस पर शुरू हुई तीन दिवसीय प्रतियोगिता फोटो : नालंदा खेल : नव नालंदा महाविहर में राष्ट्रीय खेल दिवस पर शुक्रवार को रस्सीखिंच में जोर लगाते खिलाड़ी। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। नव नालंदा महाविहर में राष्ट्रीय खेल दिवस पर शुक्रवार को कई प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें दर्जनों खिलाड़ी शामिल हुए। चम्मच दौड़ में बालक वर्ग में मुन्नू और बालिका वर्ग में शिवानी ने बाजी मारी। वहीं वाद विवाद प्रतियोगिता में बालक वर्ग में लक्ष्मण और बालिका वर्ग में अपराजिता अव्वल रहीं। अन्य खेलों में भी खिलाड़ियों ने जोरआजमाइश की। विजेताओं को सम्मानित किया गया। कुलपति प्रो. सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि हॉकी के जादूगर पद्म ...