चम्पावत, नवम्बर 11 -- चम्पावत के नघान गांव में संदिग्ध परिस्थिति में एक युवक की मौत हो गई। युवक का शव गांव के जंगल में पेड़ से लटका मिला। पुलिस आत्महत्या की आशंका जता रही है। चम्पावत से करीब सात किमी दूर नघान गांव में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। मिली जानकारी के अनुसार नघान निवासी 38 वर्षीय मनोहर जोशी पुत्र ईश्वरी दत्त जोशी ने सोमवार रात खाना खाया। मंगलवार सुबह मनोहर जोशी घर से गायब मिला। परिजनों ने मनोहर जोशी की ढूंढखोज शुरू की। इसी दौरान घर से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर शव पेड़ से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। कोतवाल बीएस बिष्ट ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। उन्होंने युवक के आत्महत्या करने का अंदेशा जताया है। ग्रामीणों ने बताया कि मनोहर जोशी राजमिस्त्री का कार्य करता था। उसके दो बच्चे हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.