चम्पावत, जून 20 -- चम्पावत। चम्पावत में सक्षम संस्था का स्थापना दिवस मनाया। पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान दिव्यांग बच्चों को सम्मानित किया गया। जिला पंचायत सभागार में संगठन अध्यक्ष हिम्मत सिंह सिनग्वाल और सचिव बृजेश जोशी ने कार्यों की जानकारी दी। सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता विकल्प गुप्ता ने दिव्यांगों को कानूनी जानकारी दी। सर्वसम्मति से सतीश पांडेय व राजेंद्र गहतोड़ी को जिला संरक्षक, प्रकाश देव को जिला उपाध्यक्ष, कमल किशोर, नरेश आर्य, आनंद बोरा, कमल किशोर को संयोजक बनाया। कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग के दीपक गहतोड़ी, अनुष्का गुप्ता, शिखा, प्रकाश देव, लाल सिंह, भुवन सामंत, करिश्मा, मंजू तिवारी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...