चम्पावत, जुलाई 22 -- पंचायत चुनाव के लिए मतदान कार्मिकों का अंतिम रेंडमाइजेशन किया गया। पहले चरण में पाटी और लोहाघाट ब्लॉक में 24 जुलाई को चुनाव होना है। चम्पावत में सोमवार को पहले चरण के चुनाव के लिए अंतिम रेंडमाइजेशन किया गया। पहले चरण के लिए लोहाघाट और पाटी के लिए 24 जुलाई को मतदान होगा। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि पाटी ब्लॉक के लिए कुल 97 मतदान पार्टियां गठित की गई है। इनमें 485 मतदान कार्मिक लगाए गए हैं। जबकि रिजर्व में 585 की तैनाती की गई है। लोहाघाट ब्लॉक में 85 पोलिंग पार्टियां बनाई गई हैं। इनमें कुल 425 मतदान कार्मिक लगाए गए हैं। जबकि 510 कर्मचारियों को रिजर्व में रखा गया है। डीएम ने बताया कि सभी तैनात मतदान कार्मिकों को 23 जुलाई को संबंधित ब्लॉक मुख्यालय में निर्धारित समय पर उपस्थित होना होगा। बताया कि सभी पोलिंग पार्टियां ब्लॉक...