चम्पावत, सितम्बर 6 -- चम्पावत में हिमालय बचाओ शपथ अभियान जारी है। आपके प्रिय समाचार पत्र हिन्दुस्तान को शनिवार को जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों का साथ मिला। जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी ने सभी सदस्यों और कर्मचारियों को शपथ दिलाई। जनप्रतिनिधियों, अधिकारी और कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण करने संकल्प लिया। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष पुष्पा विश्वकर्मा, एएमए कमलेश बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य निर्मला महराना, सुनीता जोशी, मनीषा कालाकोटी, अनीता प्रथोली, सोनू बोहरा, आशा अधिकारी, सरस्वती चंद, हिमानी बोहरा, पुष्कर राम, अशोक सिंह, योगेश जोशी, शैलेश जोशी और कृष्णानंद जोशी समेत तमाम कर्मचारियों ने शपथ ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.