चम्पावत, मई 4 -- चम्पावत, संवाददाता। जिला मुख्यालय और आसपास के इलाकों में रविवार को हुई झमाझम बारिश और ओलावृष्टि से जहां तापमान में गिरावट आ गई, वहीं जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। तापमान में आई गिरावट से जहां ठंड में इजाफा हो गया, वहीं ठंड से बचने के लिए लोगों ने गर्म कपड़ों का सहारा लिया। चम्पावत में बीते तीन दिन से मौसम लगातार करवट बदल रहा है। कभी तेज धूप खिलने से गर्मी में इजाफा हो रहा है, तो कभी बादल और बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। रविवार को यहां पूर्वान्ह तक धूप खिली रही। इससे लोगों को गर्मी का एहसास हुआ। दोपहर में यकायक तेज गरज और चमक के साथ हुई बारिश और ओले गिरने से तापमान में गिरावट आ गई। इस दौरान चलने वाली हवा से ठंड में इजाफा हो गया। मौसम में बदलाव होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जिला आपदा नियंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.