चम्पावत, जून 17 -- चम्पावत। जिले के रवीश चंद्र का संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा के माध्यम से असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा में चयन हुआ है। उन्होंने देश भर में 101 वीं रैंक हासिल की है। ये मूल रूप से चम्पावत के ग्राम घांगल पोस्ट ऑफिस धौन के निवासी है, जो हाल में स्टेशन वार्ड चम्पावत में रहते है। इनके पिता धर्मानंद भट्ट भूतपूर्व सैनिक रहे है और वर्तमान में ग्रामीण बैंक चम्पावत में कार्यरत है और माता बची देवी गृहिणी है। इन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय चम्पावत से संपन्न की और स्नातक गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय पंतनगर से किया। इन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षक, मित्रों और परिजन को दिया है। उनके घर में बधाई देने वालों का सिलसिला जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.