चम्पावत, मार्च 9 -- प्रदेश की राजधानी देहरादून के राजभवन में आयोजित वसंतोत्सव के अवसर पर आयोजित प्रदेशीय पुष्प प्रदर्शनी में चम्पावत के फूलों से राजभवन महक गया। पुष्प उत्पादक राजीव कुमार को कारमेशन पुष्प और लिलियम के लिए प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ। वहीं लिलियम के लिए द्वितीय पुरस्कार घनश्याम जोशी, स्टोमा पुष्प के लिए आशुतोष सिंह को प्रथम पुरस्कार और गेंदें के पुष्प के लिए भी प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ। इसके अलावा शहद उत्पादन में श्यामलाताल के हरीश जोशी को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ। बसंत उत्सव कार्यक्रम में राजभवन देहरादून में जिला उद्यान अधिकारी टीएन पांडे, जनपद के पुष्प उत्पादक प्रदीप पचौनी, मुकेश बिष्ट, घनश्याम जोशी सहित 15 पुष्प उत्पादकों ने प्रतिभाग किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.