चम्पावत, जून 25 -- चम्पावत। उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल, प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा 29 जून को होगी। परीक्षा पहले सत्र में सुबह दस से दोपहर 12 बजे और अपरान्ह दो से सायं चार बजे तक होगी। परीक्षा का आयोजन चम्पावत जीआईसी, जीजीआईसी चम्पावत और मल्लिकार्जुन स्कूल छतार में किया जाएगा। एसडीएम सदर अनुराग आर्या ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण कराने के सभी प्रबंध कर लिए गए हैं। बताया कि परीक्षा केंद्र के 200 मीटर के दायरे में बीएनएस की धारा 163 लगाई गई है। बताया कि निर्देशों का उल्लंघन करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। --
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.