देहरादून, जनवरी 3 -- गोपेश्वर। मंदिरों व पर्यटन की खूबसूरत घाटी चमोली जिले की उर्गम घाटी के गांवों की महिला मंगल दलों ने शराब के खिलाफ एक बड़ी जंग की शुरुआत कर दी है। उर्गम घाटी की भेंटा, पिलखी, अरोसी, ग्वाणा की महिला मंगल दल और ग्राम पंचायत ने गांवों में पूर्ण शराब बंदी का ऐलान किया है। गांवों की सामूहिक बैठक में निर्णय लिया गया है कि इन गांवों में जो भी व्यक्ति शराब पियेगा या पिलायेगा। शराब या किसी भी प्रकार के नशे की बिक्री करेगा। उससे 25 हजार रुपये का अर्थ दंड लिया जायेगा। शराब के खिलाफ महिलाओं की बड़ी जंग का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि गांवों की महिलाओं ने रैली निकाल कर नारे बाजी कर कहा कि जो शराब पियेगा, पिलायेगा, बेचेगा वह गधा है और गधा होगा। भेंटा गांव की महिला मंगल दल की अध्यक्ष गीता पंवार, अरोसी ग्वाणा की अध्यक्ष मंजू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.