चमोली, जुलाई 2 -- चमोली जिले में पंचायत चुनाव की प्रक्रिया में तेजी आ गयी है। जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप तिवारी के निर्देशानुसार त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के सुचारु संचालन हेतु प्रथम रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। बुधवार को 6910 कार्मिकों में से रेंडमाइजेशन के माध्यम से 1832 कार्मिकों का प्रथम चरण के प्रशिक्षण हेतु चयन किया गया है। इसमें 916 पीठासीन अधिकारी और 916 मतदान अधिकारी प्रथम शामिल हैं। जबकि शेष कार्मिकों का प्रशिक्षण द्वितीय चरण में करवाया जाएगा। निर्वाचन कार्य में नियुक्त इन सभी कार्मिकों के लिए प्रशिक्षण का आयोजन 8 और 9 जुलाई 2025 को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर तथा राजकीय इंटर कॉलेज, गोपेश्वर में किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी चयनित कार्मिकों को समय से प्रशिक्षण स्थल पर पहुंचने तथा प्रशिक्षण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.