देहरादून, नवम्बर 30 -- गोपेश्वर। चमोली जिले में रविवार को 10 बजकर 27 मिनट पर भूकंप का हलका झटका महसूस किया गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्दकिशोर जोशी ने जानकारी देते हुए बताया भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.7 आंकी गई है। बताया भूकंप की गहराई 500 मीटर आंकी गई है। भूकंप का केंद्र गोपेश्वर और ज्योर्तिमठ के बीच रहा। बताया कि भूकंप से किसी प्रकार के जान माल के नुकसान नहीं होने की सूचना मिली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...