बिहारशरीफ, फरवरी 6 -- एकंगरसराय, निज संवाददाता। नगर पंचायत के चमर बिगहा गांव के नव निर्मित मंदिर में शुक्रवार को भगवान शंकर की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गयी। आचार्य एसके पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान के साथ धार्मिक अनुष्ठान पूरा किया। इससे पहले 24 घंटे के अ्रखंड-कीर्तन का आयोजन किया गया। हवन, आरती के बाद भंडारा में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। गांव में ग्रामीणों की मदद से भव्य शंकर मंदिर का निर्माण कराया गया है। आयोजन में संजय प्रसाद, जितेन्द्र कुमार, राजेश कुमार आदि ने सहयोग किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...