लातेहार, मार्च 24 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के चमरडीहा श्री हनुमान मंदिर में श्री रामनवमी पूजा धूमधाम से मनाने के लिए ग्रामीणों की बैठक हुई। अध्यक्षता पूर्व एसएलआई रामचन्द्र राम ने की। बैठक में श्री रामनवमी पूजा समिति का गठन किया गया। इसमे सर्व सम्मति से रामचन्द्र राम को सभापति, पारसनाथ राम को संरक्षक, नितिन अग्रवाल को अध्यक्ष, निरंजन साव को उपाध्यक्ष, विनोद कुमार को सचिव,अमन अग्रवाल को सह सचिव, संटू कुमार को कोषाध्यक्ष और सुरेश साव को भण्डारपाल बनाया गया है। वहीं विष्णु राम,मुन्नी लाल,भगवान दास,रौशन कुमार,सुरेंद्र प्रसाद,कुंदन कुमार,विक्की,रविन्द्र कुमार,शंकर कुमार आदि लोग पूजा समिति के सदस्य नियुक्त किये गए हैं। बैठक में पिछले साल की पूजा के आय -व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत करते हुए रामनवमी पर भव्य जुलूस निकालने का निर्णय लिया गया। पूजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.