नई दिल्ली, जनवरी 31 -- बिहार के वैशाली में सराय टॉल प्लाजा के पास भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमें कार में सवार पति-पत्नी की मौत हो गई। दोनों डॉक्टर थे और अररिया से पटना लौट रहे थे। इस हादसे में बड़ा चमत्कार भी देखने को मिला। कार की सीट पर बैठा डॉक्टर दंपती कुत्ते को कुछ नहीं हुआ। वह गाड़ी से सुरक्षित निकला जबकि दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए। कोहरे की वजह से दुर्घटना घटी जिसमें दो जिंदगियां तबाह हो गईं। मृतकों की पहचान अररिया सदर अस्पताल में तैनात डॉक्टर जितेंद्र प्रसाद (50) और उनकी पत्नी (45) के रूप में हुई है। दोनों पटना के रहने वाले थे और अररिया से अपने घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि घने कोहरे के कारण उनकी कार सड़क किनारे खड़े एक कंटेनर ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। पति पत्नी दोनों कार में ही फंसे थ...