भभुआ, अप्रैल 28 -- लू के मरीजों को इलाज के लिए स्थापित स्पेशल वार्ड का किया निरीक्षण बीडीओ ने चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों को अलर्ट रहने का दिया निर्देश (पेज चार) भगवानपुर, एक संवाददाता। चमकी बुखार, लू व डायरिया से निपटने को लेकर बीडीओ श्रेया कुमारी ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा पदाधिकारी, स्वास्थ्य प्रबंधक, पीआरआई सदस्य व स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बैठक की। उन्होंने चमकी बुखार (एईएस), डायरिया व लू के मरीजों की स्वास्थ्य जांच व इलाज की सुविधा व व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान बीडीओ ने लू व डायरिया से पीड़ित मरीजों को भर्ती कर इलाज करने के लिए स्थापित स्पेशल वार्ड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया। सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.