हाजीपुर, अप्रैल 18 -- हाजीपुर, एक प्रतिनिधि एक्यूट इंसेफलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम के तहत ग्रामीण इलाकों में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। चौपाल में स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा पदाधिकारी से लेकर वेक्टर बोर्न डिजिज नियंत्रण इकाई से जुड़े पदाधिकारी आमजनों को एईएस से बचाव के लिए जानकारी देकर जागरूक कर रहे हैं। वैशाली प्रखंड के अबुल हसन पंचायत के अबुआ गांव स्थित सामुदायिक भवन में संध्या चौपाल का आयोजन किया गया। जिला वीबीडीसीओ डॉ. गुड़िया कुमारी ने चौपाल कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बच्चों के परिजनों को चमकी बुखार (एईएस) से बचाव के लिए चमकी के लक्षण का विस्तार से जानकारी दी। एईएस के लक्षण दिखते ही बिना विलंब 102 एम्बुलेंस या किसी अन्य वाहनों से नजदीक के सरकारी अस्पताल पहुंचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.