उरई, अक्टूबर 13 -- कोंच । अब दीपावली की तैयारी जोर पकड़ने लगा है। लोग घरों व दुकानों की सफाई में जुट गए हैं। दीपावली को लेकर बाजारों में विभिन्न सामग्रियों की दुकानें सज चुकी हैं। कुंभकारों की ओर से दीपक बनाने का काम भी जोरों पर है। जब से चाइनीज सजावटी सामानों के खिलाफ एक माहौल बना है, तब से दीपावली पर दीपक और अन्य मिट्टी की सामग्री की बिक्री कुछ बढ़ी है। कुम्हारों ने बताया कि दीपावली आते ही पूरे परिवार के लोगों के सहयोग से दीप, दीपक एवं बच्चों को खेलने के लिए मिट्टी के खिलौने बनाए जाते हैं। लोग विधि-विधान के अनुसार मिट्टी के कम से कम पांच दीपक घरों में अवश्य जलाते हैं। लोग अब मोमबत्ती व इलेक्ट्रोनिक बल्बों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं तथा दीपक की जगह इनका प्रयोग कर लेते हैं। इससे कुंभकारों के इस पुश्तैनी रोजगार पर गहरा असर पड़ रहा है। कुम्हा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.