संवाद सूत्र, दिसम्बर 29 -- बिहार के एक सरकारी अस्पताल में चप्पल से इलाज करने का वीडियो वायरल हुआ है। दरअसल सहरसा जिले में स्थित सदर अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था का एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बिजली का करंट लगने से घायल युवक का इलाज डॉक्टरों ने नहीं किया, बल्कि परिजनों ने चप्पल से मालिश कर उसे संभालने की कोशिश की। हैरानी की बात यह रही कि अस्पताल में मौजूद व्यवस्था पर भरोसा टूटने के बाद परिजनों का विश्वास डॉक्टर के इलाज की बजाय देसी उपाय पर दिखा। जख्मी युवक मंजीत कुमार ने बताया कि अस्पताल पहुंचने के बाद केवल एक इंजेक्शन दिया गया। इसके बाद न तो डॉक्टर और न ही कोई नर्स मरीज को देखने आई। लंबे समय तक इंतजार के बाद जब कोई सहायता नहीं मिली तो वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने चप्पल से मालिश करने की सलाह दी। मजबूरी में परिजनों ने उसी तर...